इरफान को शक तब हुआ, जब उसने कट्टे में शव देखा और खून व बदबू महसूस हुई। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद सवाईराम और उसकी मां सजना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर गोविंदपुरा इलाके में पानी की टंकी के पास झाड़ियों से शव बरामद किया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सवाईराम ने मां के साथ मिलकर हत्या करने और शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की बात कबूल की। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।