दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रेलर में आग लगने से चालक की जिंदा जलकर मौत
(Baswa, Dausa) राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां पीछे से आ रहा एक ट्रेलर आगे चल रहे वाहन से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रेलर के केबिन में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा ट्रेलर आग की चपेट में आ गया। इस दर्दनाक हादसे में ट्रेलर चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रोहित मीणा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद मृतक के शव को दौसा जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया।

हादसे के कारण दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही और यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस और संबंधित टीम ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस-वे के किनारे हटवाया। इसके बाद यातायात को दोबारा सुचारु करवाया गया।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।