मुजफ्फरनगर कैंपों को बंद कराने का काम जारी, शरणार्थी परेशान
(UTTARPRADESH, India) कड़ाके की सर्दी में अपने परिवारों के साथ वह अपने पुराने घर नहीं लौटना चाहते। मुआवजे की रकम से अब तक नए घर बने नहीं हैं। इससे पूर्व मंगलवार को यूपी सरकार ने मुजफ्फरनगर दंगों के बाद बने राहत शिविरों को अगले 3−4 दिन में बंद करने के आदेश दिए हैं। प्रशासन दावा कर रहा है कि दंगा पीड़ित परिवारों को मुआवजा मिल चुका है और वह अपनी मर्जी से कैंप छोड़ रहे हैं, लोई गांव से पता चला कि पीड़ित परिवारों ने कहा कि उन्हें कैंप छोड़ने के लिए मजबूर किया गया है। बेघर हुए लोग अपने बाल बच्चों के साथ ठंड में ठिठुरने के लिए मजबूर हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।