(BIHAR, India)
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व मंत्री गिरिराज सिंह व रामाधार सिंह इंडियन मुजाहिद्दीन व सिमी के आतंकवादियों के निशाने पर है... उन पर जानलेवा हमला करने की योजना बनायी गयी है.... आतंकवादियों के करतूत की भनक लगने के बाद पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के सभी एसएसपी व एसपी को पत्र जारी कर क्षेत्र भ्रमण के दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने का निर्देश दिया है... वहीं सांसद सुशील कुमार सिंहए सांसद सीपी ठाकुर व गोह के विधायक रण विजय सिंह नक्सली संगठन निशाना बना सकते है... बताया जाता है कि इन नेताओं ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किये जाने को लेकर उग्रवादी संगठनों ने उन पर हमले की योजना बनायी है... मुख्यालय से मिले गोपनीय पत्र के बाद एसएसपी सौरभ कुमार ने मंगलवार को जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी के साथ थानाध्यक्ष को सचेत किया है...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।