(JAMMUandKASHMIR, India)
महत्वपूर्ण राजमार्ग के बंद होने के कारण कश्मीर घाटी देश के बाकी हिस्से से सड़क संपर्क पूरी तरह कट गया है। एक वरिष्ठ यातायात अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर बन्निहाल और पटनीटोप क्षेत्रों में भारी हिमपात के कारण गुरुवार को भी वाहनों का परिचालन बंद है।सड़क मार्ग को साफ करने के लिए काम जारी है, लेकिन ताजा हिमपात और फिसलन भरी जमीन की वजह से तेजी से काम करने में परेशानी आ रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू और श्रीनगर से भी आज (गुरुवार) को राजमार्ग पर वाहनों के परिचालन की अनुमति नहीं दी गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।