(India)
आमिर खान अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन कृष्णा आचार्य ने किया. फिल्म 20 दिसंबर को करीब 4,000 सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई. करीब 100 करोड़ रुपये के बजट से बनी इस फिल्म में कैटरीना कैफ, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा भी हैं. फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने इस खबर को साझा करने के लिए ट्विटर को चुना. आदर्श ने गुरुवार को ट्वीट किया, "फिल्म 'धूम 3' के दो सप्ताह. फिल्म ने हिंदी भाषी क्षेत्रों में 240.78 करोड़ रुपये कमाए. तमिल और तेलुगू में 11.92 करोड़ की कमाई की. कुल 252.70 करोड़ रुपये बटोरे." इस फिल्म ने प्रदर्शन के पहले दिन 36.22 करोड़ रुपये की कमाई की थी. उसके बाद दूसरे और तीसरे दिन क्रमश: 33.36 और 38.09 करोड़ रुपये कमाए
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।