सीमांध्र में हड़ताल से जनजीवन प्रभावित
(ANDHRAPRADESH, India) यह हड़ताल उस समय हो रही है जब पृथक तेलंगाना राज्य के गठन के लिए विधानसभा के शीतकालीन सत्र की दोबारा शुरुआत हुई है। सीमांध्र क्षेत्र के 13 जिलों में हड़ताल की वजह से जनजीवन ठहर गया है। सम्यकांध्र परिरक्षण समिति के हड़ताल के आह्वान की वजह से यहां दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, शैक्षिक संस्थान बंद हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की बसें भी सड़क से नदारद रहीं। हड़ताल का नेतृत्व सीमांध्र के सरकारी कर्मचारियों के नेता पी. अशोक बाबू द्वारा किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।