प्रदेश में सर्दी का कहर जारी...कई इलाकों में जमी बर्फ
(DantaRamgarh, Sikar) प्रदेश में सर्दी का सितम हर दिन बढ़ता जा रहा है । बर्फीली हवा ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है । पारा गिरने से मैदानी इलाकों में तापमान शून्य से निचे चला गया है । सीकर जिले का फतहेपुर कस्बा आज भी सबसे ठंडा रहा । यहा माइनस 4 दशमलव 2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है । वही मौसम विभाग ने सर्द हवाओं से पाला पड़ने की आशंका भी जताई है । मौसम विभाग ने कहा कि तेज ठंड का दौर अभी कुछ दिन और पड़ेगा साथ ही जिन क्षेत्रों में पाला नहीं पड़ा है वहां भी इसका असर नजर आएगा।
सीकर जिले का फतेहपुर शेखावाटी आज भी सबसे ठंडा रहा । यहां तापमान -4.2 डिग्री दर्ज किया गया वहीं कल ये तापमान -5.2 डिग्री पहुंच गया था । माइनस में चल रहे तापमान से लोगों का जिना दुभर हो गया है ।
सर्दी का असर एक बार फिर बढ गया है,,,,राजधानी जयपुर में आसमान पर बादल मंडराए हुए है,,,,ऐसे में सर्दी का असर कुछ ज्यादा देखने को मिल रहा है,,,हालांकि सुबह मौसम खुला रहा लेकिन दिन बढने केसाथ ही मौसम भी बदला,,,और अब पूरी तरह से बादल छाए हुए है,,,जिससे सर्दी का असर बढ गया है,,,,
प्रदेश में सर्दी का कहर दिन ब दिन बढता ही जा रहा है। जिसके चलते प्रदेश के कई शहरो में पारा माइनस के नीचे जा चुका है। सादुलपुर और धौलपुर में जहां खेतो में फसलो पर बर्फ जम गई है। वहीं फतेहपुर शेखावाटी में पारा माइनस के नीचे चले जाने से लोगो का जिना दुभर हो रहा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसान चूरू सबसे ठंडा रहा। जहां का तापमान माइनस 2.8 रहा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।