‘प्रदेश को बनाया जाएगा मॉडल स्टेट’
(India)
सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्री यूनूस खान ने जयपुर स्थित पंचायती राज सभागार में प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक ली, इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से विभाग से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे, बैठक को संबोधित करते हुए यूनुस खान ने दावा किया कि प्रदेश को मॉडल स्टेट बनाया जाएगा, जिसके लिए अभी 60 दिन की कार्ययोजना तैयार की गई है, इस योजना के तहत कई गांवों को सड़कों से जोड़ा जाएगा, उन्होनें कहा कि एक हजार 56 गांव ऐसे है, जिन्हें जल्द ही सड़कों से जोड़ा जाएगा, साथ ही उन्होनें कहा कि प्रदेश को माॅडल स्टेट बनाने के लिए मध्यप्रदेश सहित अन्य प्रदेशों का दौरा किया जाएगा, ताकि वहां की अच्छाईयों को काम में लिया जा सकें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।