मथुरा में विदेशी महिला से बलात्कार
(India)
देश में हर शहर में महिलाएं असुरक्षित हैं यहां तक कि दूसरे देशों से आने वाली विदेशी महिलाएं भी आए दिन किसी ना किसी वारदात का शिकार हो जाती हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा से अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ दिल्ली आ रही एक पोलैंडवासी महिला का है। महिला ने आरोप लगाया है कि एक टैक्सी चालक ने उसे बेहोश कर बलात्कार किया।आरोप है कि जब विदेशी महिला अपनी बच्ची के साथ आगरा से दिल्ली आने के लिए हाईवे पर खडी थी तो एक टैक्सी वाले ने उसे स्प्रे छिड़क कर बेहोश कर दिया। जब महिला को होश आया तो वो निजामुद्दीन पर थी। इसके बाद लोगों की मदद से उसने पहाड़गंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई। दिल्ली पुलिस ने बाद में ये केस मथुरा पुलिस को ट्रांसफर कर दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।