(Amber, Jaipur)
राजस्थान विश्वविद्यालय और संबंधित महाविद्यालयों में अगले माह 26 फरवरी से परीक्षाएं शुरु हो जाएगी। यूनिवर्सिटी की स्नातक परीक्षाएं 26 फरवरी से और नियमित छात्रों की परीक्षाएं 4 मार्च से शुरु होगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शनिवार शाम परीक्षा टाइम टेबल जारी कर दिया। माना जा रहा है कि मार्च के मध्य तक पीजी की परीक्षाएं भी शुरु हो सकती है। जिसका टाइम टेबल जल्द जारी किया जा सकता है। परीक्षा नियंत्रक पी एल रैगर ने कहा कि सही समय पर परीक्षा होने के बाद सही समय पर परिणाम जारी करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।