(Deoli, Tonk)
एक ओर राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने गैस गोदाम को आबादी से दूर रखने की बात कही है। तो टोंक में इसे पूरी तरह नकारा जा रहा है और किया जा रहा ह। जिसे लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों के अनुसार टोंक शहर के बीचों बीच बने गैस गोदाम को लेकर वे कई बार रसद विभाग को शिकायत कर चुके हैं। लेकिन आज भी हालात जस के तस है और रसद विभाग को इंतजार है तो बड़ा हादसा होने का। दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने गोदाम के नजदीक स्थित ट्रांसफार्मर को लेकर भी चिंता जताई और इससे निकलने वाली चिंगारी से कभी भी हादसा होने की बात कही। लेकिन प्रशासन को इससे कोई सरोकार नजर नहीं आता। प्रदेश में पहले हुए हादसों पर गौर करे तो हादसा होने के बाद जिला प्रशासन मुआवजे की घोषणा के साथ अपने काम की इतिश्री ही करते दिखाई देते हैं। ना कि इससे बचने के उपाय.......
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।