(Digod, Kota)
कोटा में एक बार फिर राहगीर पुलिस के लिए मददगार साबित हुए है। जवाहर नगर थाना की स्पेशल टीम ने लूट के इरादे से एटीएम को तोड़ने वाले अपूर्व और वर्धमान नाम के दो आरोपियों को राहगिरों की मदद से पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी में से एक वकिल बेटा है तो दूसरा व्यापारी का। अपने ऐशोआराम पूरे करने के लिए दोनों ने एटीएम को लूटने की कोशिश की। रात अंधेरे में जब एटीएम तोड़ते दोनों आरोपियों राहगिरों ने देखा तो लुटेरे भाग खड़े हुए, बाद पुलिस राहगिरो की मदद से ही दोनों लुटेरे धरे गए। पुलिस अब दोनों आरोपियों से अन्य वारदातों के बारें में पूछताछ कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।