(Bali, Pali)
पाली में ट्रैक्टर और हाफ बांडी ट्रक बजरी एसोसिएशन के लोग बजरी ठेकेदारों के विरोध में धरने पर बैठ गए। वहीं जिला कलक्टर अम्बरीश कुमार ने बजरी एसोसिशन और ठेकेदार के बीच वार्ता कर समस्या का हल निकालने का प्रयास, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई। इस मौके पर विधायक ज्ञानचंद पारख, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेशकुमार नवल, उपखण्ड अधिकारी विश्वमोहन शर्मा और खनन विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जहां 80 रुपए प्रति फुट से बजरी रॉयल्टी तय करने की मांग कर रहे थे, तो ठेकेदारों की ओर से यह राशि सौ रूपए तक करने की बात की। लेकिन दोनों पक्ष अपनी अपनी बात पर अड़े रहे। इसको लेकर इनका गतिरोध खत्म नहीं हो सका। वहीं बजरी एसोसिएशन के अध्यक्ष का कहना है कि हमारी जायज मांग को स्वीकार नहीं की जाती है, तो इस आंदलोन को और तेज किया जाएगा और इसमें कमठा मजदूरों को भी शामिल किया जाए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।