(GOA, India)
मलबे के भारी ढेर की वजह से बचाव अभियान की गति प्रभावित हो रही है। कल कानकोना शहर में निर्माणाधीन पांच मंजिला रिहायशी इमारत गिरने से अब तक 19 लोगों की मौत की खबर आई है। गोवा अग्निशमन एवं आपात सेवाओं और सेना के जवानों ने जीवित बचे लोगों की खोज के लिए रातभर अभियान चलाया, लेकिन इस हादसे के 17 घंटे बीत जाने और मलबे का ढेर लगे होने के कारण किसी के जिंदा निकलने की संभावनाएं कम होती जा रही हैं। अग्निशमन कर्मचारियों को 20 से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है और किसी के भी जिंदा निकलने की संभावनाएं बहुत कम हैं। घटनास्थल पर मौजूद चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, निकाले गए 25 लोगों में से 13 मृत घोषित किए जा चुके हैं। इनमें से अधिकतर मजदूर थे। घटनास्थल पर मौजूद अग्निशमन अधिकारी ने बताया, बचाव कार्य जारी है। हम अंदर फंसे तीन शरीर देख सकते हैं लेकिन उन तक पहुंचना बेहद मुश्किल है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।