(ASSAM, India)
दीमापुर के पुलिस अधीक्षक वी जेड अंगामी ने बताया कि पुलिस को बीती रात चुकुकेडिमा के समीप एक के उपर एक रखे शव मिले। शवों को पॉलीथीन से ढक दिया गया था और उसके उपर कुछ बड़े पत्थर रखे थे। क्षतविक्षत अवस्था में मिले इन शवों में से एक की पहचान असम में बोकाजन से लापता करबी छात्र नेता के तौर पर हुई है। 8 अन्य शवों की पहचान की जानी है। बोकाजन असम में करबी आंगलोंग जिले का एक शहर है और अंतरराज्यीय सीमा के करीब है। आशंका जताई जा रही है कि इन नौ लोगों को एक सप्ताह पहले मारा गया क्योंकि शव इतने सड़ चुके हैं कि पहचान नहीं आ रहे हैं। समीप से गुजर रहे कुछ मजदूरों ने बू आने पर पास जा कर देखा तो ढेर में से उन्हें एक पैर नजर आया। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। अंगामी ने इस आशंका को खारिज नहीं किया कि हत्या कहीं और करने के बाद शवों को यहां लाया गया होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।