फेसबुक में मांगा इंसाफ, एसओ की छेड़छाड़ से दुखी महिला कांस्टेबल ने कहा, दे दूंगी इस्तीफा
(UTTARPRADESH, India) साथ ही यह सब कुछ कतई सहन न करने की बात कहते हुए नौकरी से इस्तीफा देने की बात भी लिखी है.
शहर के पुलिसकर्मियों में शनिवार को तब अचानक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया, जब एक महिला कांस्टेबल ने फेसबुक पर अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की जानकारी पोस्ट की. महिला पुलिसकर्मी का कहना है कि एसओ ने एक दिन उसे अपने ऑफिस में बुलाया. उसके बाद उसे गलत नजर से देखने लगे. थोड़ी ही देर में एसओ ने अपना मोबाइल महिला पुलिसकर्मी की ओर मोड़ दिया. मोबाइल स्क्रीन पर अश्लील फोटो थी. यह बात महिला पुलिसकर्मी को नागवार गुजरी और गुस्से में वह अपने घर चली गईं. महिला कांस्टेबल का दावा है कि उन्होंने इस संबंध में एसएसपी व डीआईजी से शिकायत भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अंतत: अब महिला पुलिसकर्मी फेसबुक का सहारा लेकर इंसाफ की मांग कर रही है. अचानक बड़े अधिकारियों तक मामला पहुंचने पर एसएसपी ने विभागीय जांच शुरू कर दी है.



Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।