बालीवुड ने दीपिका को दी जन्मदिन पर शुभकामनाएं
(India) दीपिका के लिए वर्ष 2013 काफी सफल रहा है और उनकी चार बड़ी हिट फिल्में ‘रेस टू’ ‘ये जवानी है दीवानी’ ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘रामलीला’ रिलीज हुईं. दीपिका के साथ ‘हाउसफुल’ फिल्म में काम कर चुके अभिनेता बोमन ईरानी ने कहा, ‘‘दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की शुभकामनाएं. भगवान आपकी उन्नति करे. आपका नयावर्ष शुभ करे.’’फिल्म निर्माता करन जौहर ने आशा जताई कि दीपिका के लिए 2014 भी बहुत सफल रहेगा. फराह खान ने भी दीपिका को जन्मदिन की बधाई दी. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘दीपिका पादुकोण जन्मदिन की शुभकामनाएं. आप जैसी अच्छी दोस्त मिलना बेहतरीन है. आपका वर्ष शुभ रहे.’’ इसके साथ, अभिनेताओं रितेश देशमुख और सोनू सूद ने भी दीपिका को बधाई दी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।