गोवा में इमारत हादसे में मरने वालों की संख्या 17 तक पहुंची
(GOA, India) अभी भी एक दर्जन से अधिक लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। सेना के जवानों और स्थानीय निकाय एजेंसियों का राहत अभियान बिना रूके कल रात भी जारी रहा। इमारत हादसा गत 4 जनवरी को हुआ था। घटनास्थल पर मौजूद अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के एक वरिष्ठ अधिकारी ने प्रेट्र को बताया कि एक शव कल देर रात मिला और एक अन्य शव आधी रात को मिला । इससे मृतक संख्या अब तक 17 हो चुकी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।