सुप्रीम कोर्ट ने एके गांगुली को पद से हटाने के खिलाफ पीआईएल खारिज की
(DELHI, India) इस पीआईएल में गांगुली के खिलाफ किसी सरकारी कार्रवाई को लेकर रोक की मांग की गई थी। गौर हो कि कानून की इंटर्न के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में पूर्व न्यायाधीश एके गांगुली को पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने को कोई भी प्रयास करने से केंद्र सरकार को रोकने को लेकर शीर्ष अदालत में एक याचिका दो दिन पहले दायर की गई थी, जिस पर सोमवार को सुनवाई निर्धारित की गई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।