(India)
छियालीस वर्षीय अभिनेत्री इस शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म ‘डेढ़ इश्किया’ में नजर आएंगी. उनकी दूसरी फिल्म ‘गुलाब गैंग’ का ट्रेलर उसके साथ दिखाया जाएगा. ‘गुलाब गैंग’ से भी काफी उम्मीद की जा रही है. सहारा मूवी स्टूडियोज एडं अभिनव सिन्हा द्वारा निर्मित ‘गुलाब गैंग’ में माधुरी और जूही चावली मुख्य किरदार में हैं. फिल्म का निर्देशन सौमिक सेन ने किया है. यह फिल्म सात मार्च को रिलीज होगी. उसकी पृष्ठभूमि में बुंदेलखंड क्षेत्र महिला कार्यकर्ताओं का समूह (गुलाब गैंग) है और वह महिला सशक्तिकरण पर आधारित है. फिल्म में माधुरी ने सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में नजर आएंगी जो महिलाओं के लिए संघर्ष करती है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।