कोहरे का असर रेल संचालन पर भी देखने को मिल रहा है और अकेले राजस्थान में उत्तर पश्चिम रेलवे से जुड़ने वाली करीब 35 ट्रेनें कोहरे के चलते देरी से चल रही है। देरी से चलने वाली ट्रेनों में मुख्य हावड़ा जोधपुर पांच घंटे, गोरखपुर हिसार सात घंटे और निजामुद्दीन उदयपुर एक्सप्रेस चार घंटे देरी से चल रही है।
अंधेरे ओर घने कोहरे के चलते राजमार्गो पर दुर्घटनाए रूकने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश में आज दूसरे दिन भी कोहरा छाया रहा जिसके चलते टोंक की बनास पुलिया से दो ट्रक अनियत्रित होकर बनास नदी मे जा गिरे। सुचना मिलते ही पुरा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू करवाए। हादसे मे 1 ट्रक चालक की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।