(Rajasthan, India)
आरसीए के भाग्य पर सुप्रीम कोर्ट ने अगली तारीख 17 जनवरी तय की है। सुप्रीम कोर्ट ने 19 दिसंबर को हुए आरसीए चुनाव के परिणाम पर आगामी सुनवाई 17 जनवरी तय की है। साथ ही बीसीसीआई की ओर से दाखिल याचिका पर भी उसी दिन सुनवाई की जाएगी। कोर्ट ने कहा कि अगर परिणाम घोषित होने पर मोदी जीत जाते हैं तो बीसीसीआई की याचिका पर सुनवाई की जाएगी। ललित मोदी की उम्मीदवारी के खिलाफ बीसीसीआई ने 2 जनवरी को याचिका लगाई थी। जिसमें कहा गया था कि आईपीएल के निलंबित चेयरमैन ललित मोदी के आरसीए से जुड़ने पर क्रिकेट बोर्ड की छवि खराब हो सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।