गुड़गांव के कॉल सेंटर में महिलाकर्मी के साथ गैंगरेप
(DELHI, India) यह जानकारी पुलिस ने दी है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने सोमवार को जीरो एफआईआर (प्राथमिकी) दर्ज कर लिया और मामले को गुड़गांव स्थांतरित कर दिया। पीड़िता दक्षिण दिल्ली के आरके पुरम इलाके के एक हॉस्टल में रहती है। उसने पुलिस को बताया कि कार्यालय में रविवार को सहकर्मियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में तीन महिला कर्मचारियों का भी नाम दर्ज है। दो आरोपियों की पहचान राहुल और पवन के रूप में की गई है। अधिकारी ने कहा कि जांच जारी है। पुलिस अभी किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।