बदला मौसम का मिजाज..... बिहार-झारखण्ड में जनजीवन हुआ प्रभावित......
(JHARKHAND, India) रविवार की शाम शुरू हुई बारिश सोमवार की सुबह तक रुक-रुक कर जारी रही. मौसम विभाग की माने तो कुल 3.2 मिमी बारिश हुई. आने वाले दिन में बादल छाये रहेंगे. बादल हटने के बाद ठंड और बढ़ेगी. न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेसि तक की गिरावट हो सकती है. मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ ए बदूद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण कहीं-कहीं बारिश हुई है. राज्य के कई जिलों में बादल नीचे था. इस कारण बारिश हुई है. वैसे मंगलवार तक आकाश साफ हो जाने की उम्मीद है. कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. खराब मौसम के कारण दिल्ली से रांची आनेवाली ट्रेनें घंटों विलंब से आ रही हैं. उत्तर भारत में मौसम खराब होने और कुहासा का असर विमान परिचालन पर देखा गया. वहीं हम आपको बता दें कि रांची में उपायुक्त विनय कुमार चैबे ने बढ़ती ठंड के कारण जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में प्रेप से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं 11 जनवरी तक स्थगित करने का आदेश दिया है. स्कूलों को यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा. उपायुक्त के आदेश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) की ओर से इससे संबंधित निर्देश जारी कर दिया गया है. इसमें कहा गया है कि सीबीएसइ, आइसीएसइ, सरकारी, स्थापना अनुमति, प्रोजेक्ट, अल्पसंख्यक व बुनियादी विद्यालयों सहित सभी निजी स्कूलों के प्राचार्य कक्षाएं तत्काल प्रभाव से 11 जनवरी तक स्थगित रखें.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।