हरमन के साथ बर्थडे मनाया बिपाशा बसु ने, ऱॉकी एस, माधवन और शिल्पा शेट्टी भी थीं मौजूद
(India) आज बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु का बर्थडे है. बीती रात मुंबई के एक मशहूर नाइट क्लब में उनकी बर्थडे पार्टी हुई. इसमें एक नामी प्रॉड्यूसर के बेटे, फ्लॉप एक्टर और कभी प्रियंका चोपड़ा के बॉयफ्रेंड रहे हरमन बावेजा भी मौजूद थे. बताया जा रहा है कि आजकल हरमान और बिपाशा डेट कर रहे हैं. इस पार्टी में हरमन के अलावा बिपाशा के पक्के दोस्त और फैशन डिजाइन रॉकी एस भी थे. इसके अलावा बिपाशा के अपोजिट फिल्म 'जोड़ी ब्रेकर्स' में नजर आए आर माधवन भी पार्टी में नजर आए. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और गुल पनाग भी पार्टी में मौजूद थीं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।