(India)
यश राज बैनर तले बनी फिल्म धूम-3, 20 दिसंबर को प्रदर्शित हुयी थी। बॉक्स ऑफिस पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार धूम-3 ने अब तक भारतीय बाजार में नेट 266 करोड़ रुपये की कमाई की। ओवरसीज में भी धूम-3 धूम मचा रही है और फिल्म ने लगभग 154 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह धूम-3 ने 509 करोड़ रुपये की कमाई कर नया इतिहास रच दिया है। उल्लेखनीय है कि धूम का पहला संस्करण वर्ष 2004 में, जबकि धूम-2 का दूसरा संस्करण 2006 में बनाया गया था। विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी फिल्म धूम-3 में आमिर खान के अलावा अभिषेक बच्चन, कैटरीना कैफ और उदय चोपड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।