राष्ट्रपति से मिले कोलकाता गैंगरेप की शिकार युवती के अभिभावक
(India)
कोलकाता गैंगरेप की शिकार युवती के अभिभावक ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से नई दिल्ली में मुलाकात की और इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की। पीड़िता के अभिभावकों के साथ वामपंथी नेता सीताराम येचुरी और बृंदा करात भी रहे। रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति ने पीड़ित परिवार को सभी तरह की मदद का आश्वासन दिया। परिजनों ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा से भी मुलाकात की थी। आपको बता दें कि कोलकाता के मध्यमग्राम शहर में एक 16 साल की नाबालिग लड़की से अक्टूबर में गैंगरेप हुआ था। पीड़िता को आरोपित लोगों ने जला दिया था। कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज के दौरान 31 दिसंबर को उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में 6 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पीड़िता के परिवार का कहना है कि पुलिस इस मामले को दबाना चाहती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।