दो करोड़ के सोने की तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार
(DELHI, India) पिता और बेटी दोहा से यहां पहुंचे थे जबकि उनका परिचित एक अन्य व्यक्ति अन्य फ्लाइट से दुबई से आया।
सीमाशुल्क अधिकारियों ने इन तीनों को हवाई अड्डे पर पकड़ा। अधिकारियों को उनके बैग में कुछ नहीं मिला लेकिन जिस ट्राली में रखकर सामान ले जाया जा रहा था, उसमें सोने के बिस्किट मिले। अधिकारियों ने एक-एक किलोग्राम के सोने के नौ बिस्किट बरामद किये जिनकी कुल मिलाकर कीमत 2-2 करोड़ रूपये आंकी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।