गुमला में रायडीह थाना क्षेत्र के बिर्केरा गांव में अज्ञात अपराधियों की ओर से एक वृद्ध महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है
(BIHAR, India) गुमला में रायडीह थाना क्षेत्र के बिर्केरा गांव में अज्ञात अपराधियों की ओर से एक वृद्ध महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरु की। परिजनों ने बताया कि वृद्धा कल शाम ही बाजार से लौटी थी और घर पर अकेली सो रही थी। इसी दौरान अपराधियों ने दरवाजा तोड़कर पहले वृद्धा की पिटाई की और फिर टांगी से मारकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले लाह चोरी करते पकड़े गए गांव निवासी कुछ लोगों की पिटाई की गई थी। उनकी ओर से हत्या करने की आशंका जताई जा रही थी....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।