फोटोग्राफर रत्नानी की पार्टी में सितारों का मेला
(India) बॉलीवुड के जाने-माने फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने नए साल 2014 का कैलेंडर पेश किया। डब्बू रत्नानी ने अपने कैलेंडर लॉन्च की शानदार पार्टी दी, जहां बॉलीवुड के ढेरों सितारें मौजूद थे। डब्बू रत्नानी हर साल अपने कैलेंडर के जरिए बॉलीवुड के सभी नामी और बड़े सितारों के एक साथ लेकर आते हैं। इस बार भी नए साल का स्वागत कुछ पुराने और कुछ नए सितारों के साथ किया गया। इसी सिलसिले में डब्बू ने रविवार की शाम एक पार्टी रखी।
इस पार्टी में शाहरुख संग प्रियंका दिखीं, अर्जुन रामपाल के साथ सोनाक्षी और बिपाशा का बोलबाला रहा। इस बार इस कैलेंडर शूट में कुछ ऐसा देखने को मिला जो आज तक कभी एक्सपेरिमेंट के तौर पर नहीं दिखा था। लंबे समय बाद बिपाशा बसु भी इस ईवेंट में नजर आईं। अपने फिगर और अपने कपड़ों के अलावा लोगों की नजर बिपाशा के उस जवाब पर भी थी जो जॉन की शादी को लेकर उनसे पूछा जाने वाला था, किन बिपाशा ने फिल्म और कैलेंडर शूट के अलावा किसी चीज पर जवाब देना मुनासिब नहीं समझा।
डब्बू रत्नानी के कैलेंडर की एक खास बात है ये कैलेंडर आपको किसी मार्केट या किसी दुकान पर नहीं मिलेगा। बल्कि इसको पाने के लिए आपको जुगाड़ लगाना होगा। अगर सितारों से भरे इस कैलेंडर को आप अपने घर की शान बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पापड़ बेलने पड़ंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।