कटरीना को कार में घुमाना चाहते हैं सलमान!
(India) 2013 में तो सलमान खान की कोई फिल्म नहीं आई, लेकिन इस बार सलमान खान साल की शुरुआत में ही लेकर आ रहे हैं अपनी फिल्म ‘जय हो’ सलमान ने फिल्म का प्रमोशन भी शुरू कर दिया है। प्रमोशन के बीच सलमान मुंबई में आयोजित एक इवेंट में ऑडी RS.7 लॉन्च करने पहुंचे की। इस बीच पत्रकारों के सवालों का बड़ी बेबाकी से जवाब भी दिया। इस गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत 1.28 करोड़ रुपए है। खास बात ये रही कि ऑडी ने अपनी इस गाड़ी की पहली डिलीवरी सलमान खान को देने का ऑफर दिया है।
पत्रकारों ने जब सलमान से सवाल पूछा कि वो इस हसीन कार में किस हसीना को ले जाना चाहेंगे, तो सलमान को बस अपनी कटरीना की याद आई। और उनकी जुबान पर अचानक कटरीना का नाम फिर आ गया। वैसे ये कहने के तुंरत बाद सलमान को एहसास हुआ कि उन्होंने क्या कह दिया है तो उन्होंने मामला संभालते हुए कहा, कि अपनी मां को ले जाऊंगा। वैसे बातों-बातों में सलमान ने ये भी कह दिया कि उन्होंने कभी भी कटरीना को कोई तोहफा नहीं दिया। हां कोई और देना चाहे तो कटरीना को तोहफा दे सकता है। और कटरीना के साथ तो लॉन्ग ड्राइव पर जाने का सवाल ही नहीं उठता।
‘जय हो’ 24 जनवरी को सिनेमाघरों में आ रही है और इसके लिए सलमान जगह-जगह प्रमोशन के लिए जा रहे हैं। और वहां फैन्स उन्हें देख बेकाबू हो जा रहे हैं। वहीं यूपी में होने वाले सैफई महोत्सव में सलमान के जाने पर भी कई सवाल उठ रहे थे। और जब ये सवाल उनसे पूछा गया तो बड़ी दबंगई से सलमान ने जवाब दिया कि वो सैफई में जाएंगे और यूपी के अलग-अलग कस्बों में लोगों की मदद भी करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।