‘एक था टाइगर’ की सीक्वल में काम करेंगे सलमान
(India) बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी सुपरहिट फिल्म ‘एक था टाइगर’ के सीक्वल में काम कर सकते हैं। सलमान खान ने 2012 में यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म में काम किया था। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के अलावा कटरीना कैफ की मुख्य भूमिका थी। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज की गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 198.78 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी।
बॉलीवुड में चर्चा है, कि यशराज फिल्मस ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहा है। चर्चा है कि इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान हीं करेंगे। इसके अलावा सलमान यशराज की ही एक और फिल्म में काम कर सकते हैं। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।