गोविंदा के साथ रणवीर को काम करके मजा आया
(India) 28 वर्षीय रणवीर ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि मैंने `किल दिल` की शूटिंग शुरू कर दी है। मेरे बचपन के आदर्शो में से एक- गोविंदा जी के साथ पर्दे पर काम करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। रणवीर `गुंडे` का प्रचार कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि मैं उनसे प्रभावित रहा हूं। उनके साथ सच में काम करना ऐसा एहसास है जिसे बयान नहीं किया जा सकता। यश राज फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही, शाद अली निर्देशित `किल दिल` इस साल सितंबर में प्रदर्शित होने की संभावना है। फिल्म में रानी मुखर्जी, परिणीति चोपड़ा और अली जफर भी नजर आएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।