`क्रिष-3` की कमाई के मुद्दे पर बिफरे ऋतिक
(India) उन्होंने कहा कि अमर्यादित व्यवहार रोकने की जरूरत है। अफवाहों का खंडन करने के लिए ऋतिक ने मंगलवार रात सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक के अपने अधिकारिक पृष्ठ को चुना। 39 वर्षीय इस अभिनेता ने कहा कि फिल्मोद्योग और मीडिया के कुछ वर्गो के लोग मुझे, मेरे पिता और `क्रिश 3` को नीचा दिखाने पर अडिग हैं। मैं अब तक चुप रहा लेकिन अब इन अमर्यादित व्यवहारों को रोकने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि क्रिश 3` ने भारत में करीब 244 करोड़ और विदेशों में करीब 55 करोड़ रुपये कमाए। ऋतिक ने गारंटी दी कि उनके और पिता राकेश रोशन के पास फिल्मजगत को देने के लिए बहुत कुछ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।