हाईवे पर पूर्व मिस वेनेजुएला मोनिका स्पीयर्स की गोली मारकर हत्या
(India) मोनिका 29 साल की थीं। मोनिका सोप ओपेरा आदाकारा भी थीं। मोनिका अपनी पांच साल की बेटी और पूर्व पति के साथ अमेरिका से छुट्टियां मनाने वेनेजुएला आईं थीं। मोनिका वर्ष 2005 में मिस वेनेजुएला प्रतियोगिता में शामिल हुईं थी। पुलिस के मुताबिक मोनिका अपने पति और बेटी के साथ प्यूर्टो काबेलो से वेलिंशिया जा रहीं थीं। इस दौरान हाईवे पर उनकी कार में खराबी आ गई थी। इसी वक्तलुटेरों ने उनपर हमला बोल दिया। हमले में मोनिका और उनके पूर्व पति हेनरी बेरी की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान उनकी बेटी भी हमलावरों के गोली का शिकार हुई है और वह उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।