गोविन्दा ने कहा सलमान को ना
(India) गोविंदा ने सलमान खान की चैरिटी बीइंग हृयूमन के प्रोडेक्शन बैनर की फिल्म में काम करने से मना कर दिया है. सलमान खान डायरेक्टर महेश मांजरेकर की मराठी फिल्म का हिंदी में रीमेक बनाने जा रहे हैं. इस फिल्म के लिए सलमान खान ने गोविंदा से बातचीत की थी, लेकिन बात नहीं बन सकी. सलमान का कहना है कि वो इस फिल्म के लिए तीन साल से गोविंदा से बातचीत कर रहे थे, लेकिन उन्हें यह फिल्म पसंद नहीं आई है. दूसरी ओर गोविंदा का कहना है कि वो स्क्रिप्ट में कुछ चेंजेस करना चाहते थे पर डायरेक्टर महेश मांजरेकर को ये मंजूर नहीं था, इसलिए बात नहीं बनी. सलमान खान ने कहा कि अभी इस फिल्म के लिए कास्ट फाइनल नहीं हुई है. फिल्म का नाम 'गॉड ओनली नोज' हो सकता हैं. फिल्म को बूस्ट देने के लिए इसमे सलमान गेस्ट अपीयरेंस भी कर सकते हैं. फिल्म की शूटिंग फरवरी में स्टार्ट होगी. परेश रावल भी एक स्ट्रांग करेक्टर प्ले कर सकते हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।