प्रेदश में जारी सर्दी का  दौर..........सीकर के फतेहपुर में पारा दो दशमलव सात पर
(DantaRamgarh, Sikar) सीकर के फतेहपुर कस्बे में आज भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। सुबह से ही कस्बे में कोहरा छाया रहा वहीं लोग आलाव और हीटर का सहारा लेते देखे गए। शातलहर का दौर भी जारी रहा।फतेहपुर में सुबह का तापमान 2दशमलव 7 डिग्री रिकार्ड किया गया।
झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में दिन भर सर्द हवाओं और कोहरे का दौर जारी है जिससे की जन जीवन पुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कोहरे के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है वहीं वाहन चालको को दिन में भी लाईट जला कर वाहन चलाना पड रहा है । सुबह से ही सर्द हवाओ और कोहरे के कारण लोग घर मे दुबकने के लिए मजबुर है। लोग ठंड से निजात पाने के लिए चाय कोफी का प्रयोग कर रहे है, वही ठण्ड से निजात पाने के लिए लोगों ने जगह जगह अलाव जला रखे है।
दौसा ज़िले में सर्दी ने अपना रंग पूरी तरह से जमा लिया है जिससे आम जन की मुसीबते बढ़ गई हैं और दिन चर्या प्रभावित हो गई हैं। हालाकि ज़िले के लालसोट और सिकराय सहित दौसा के किसानो को इस सर्दी के सितम ने बरबाद कर दिया है जिससे सरसों ओर गेहूं कि फसल पूरी तरह जल चुकी है। बात कि जाये छुट्टियों कि तो ज़िला क्लेक्टर ने आठवी तक बच्चो कि छुट्टिया 11 जनवरी तक कर दी हैं लेकिन 11 बजे तक कोहरा होने के कारण लोगो के काम काज नहीं हो पाते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।