(Amber, Jaipur)
राजस्थान की प्रमुख उद्योग सचिव श्रीमती वीनू गुप्ता ने प्रवासी राजस्थानियों से आह्वान किया है कि वो भारत में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़े और विपुल संभावनाओं से भरपूर प्रदेश राजस्थान में निवेश के लिए आगे आयें। उन्होंने कहा कि बहुरंगी संस्कृति एवं रंग-रंगीले राजस्थान में विभिन्न खूबियों से भरपूर इन्द्र धनुषी आकर्षण है, जिसकी ओर देशी-विदेशी लोग स्वतः ही खींचे चले आते है। श्रीमती गुप्ता गुरूवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित तीन दिवसीय 12 वें प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के अंतिम दिन राजस्थान पर आयोजित विशेषपरिचर्चा सत्रा को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने बताया कि राजस्थान की ऊर्जावान मुख्यमंत्राी श्रीमती वसंुधरा राजे का विकास के प्रति सकारात्मक विजन है और वे राजस्थान को देश के सबसे अग्रणी राज्यों की पंक्ति में शामिल करने के लिए कटिबद्ध है। गुप्ता ने बताया कि राजस्थान में पर्यटन, उद्योग, सोलर एवं पवन ऊर्जा, टेक्सटाईल्स, खान एवं खनिज, कृषि आदि विभिन्न क्षेत्रों में विकास की अपार संभावनाएं निहित है। साथ ही प्रदेश में आधारभूत सुविधाएं, निर्यात संवर्द्धन औद्योगिक पार्क, सामाजिक क्षेत्रा, कानून एवं व्यवस्था की दृष्टि सेशांत प्रदेश जैसी खूबियाँ मौजूद है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।