(Aklera, Jhalawar)
झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे में जन टीवी के द्वारा बिजली विभाग कार्यलय का निरीक्षण किया गया तो बिजली विभाग कार्यालय के परिसर में जगह जगह शराब की बोतल देखने को मिली । इससे अन्दाजा लगाया जा सकता है कि बिजली विभाग कार्यालय में किस प्रकार कार्य किया जाता होगा। इस बारे में जब जन टीवी ने सहायक अभियन्ता के के बन्सल से बात की तो उन्होंने बताया की उन्होंने किसी भी कर्मचारियो के शराब के नशे में नही देखा। उन्होंने कई बार चौकीदार को चैक किया है वहीं सभी कर्मचारीयों को भी हिदायत दी गई है की आईन्दा विभाग के परिसर में शराब की बौतल नजर नहीं आनी चाहिऐ। सहायक अभियन्ता ने इस बारे में अवगत कराने पर जन टीवी को बधाई दी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।