दिल्‍ली: लड़की को बंधक बनाकर दो दिन तक किया रेप
(DELHI, India) पुलिस के मुताबिक लड़की को बंदूक का भय दिखाकर वसीर और उसकी महिला सहयोगी प्रवीण ने सोमवार की रात बंधक बनाया। उस वक्त वह नजदीक के दुकान पर गई थी। उसके अभिभावकों ने खोजबीन के बाद सीलमपुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी लड़की को एक झोपड़ी में ले गए और वहां दो दिनों तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान वसीर ने उससे कई बार बलात्कार किए। उस पर गंभीर हमला भी किया गया। बाद में उसे आनंद विहार के पास फेंक दिया। उन्होंने उसे धमकी दी कि अगर उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।