तीन नाबालिग बहनों से 7 महीने तक रेप करता रहा फूफा
(MAHARASHTRA, India) पीड़ित बहनों के दिए गए बयान के मुताबिक उनके फूफा को कोई लड़का नहीं था। इस वजह से वह लड़का पाने की चाहत में तीनों बहनों के साथ पिछले सात महीनों से बलात्कार कर रहा था। इस घिनौने काम के लिए बुआ खुद तीनों बहनों को अपने पति के पास भेजती थी। बहनों ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित नाबालिग बहनों की उम्र 17, 15 और 13 वर्ष है। ये तीनों अपने फूफा के घर में रहती थी जो ओशिवारा इलाके में है। पीड़ित लड़कियों के मुताबिक जब कभी वो जाने के लिए मना करती थीं तो बुआ उनके साथ मारपीट भी करती थी। सच्चाई का पता चलते ही पिता ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अपने जीजा समीर हुसैन और अपनी बहन रेशमा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।