(BIHAR, India)
बक्सर पुलिस ने यूपी के वाराणसी से बिहार सीमा में वारदातें कर रहे वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई लक्जरी स्काँर्पियो बरामद करते हुए गिरोह के सरगना को रोहताश जिले के उरदा गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने मई महीने में बक्सर के राजपुर इलाके में लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार ये गिरोह बिहार के साथ उत्तर प्रदेश में भी वाहन चोरी में वांछित था। जिसकी कई महीनों से तलाश की जा रही थी.....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।