बिहार-झारखंड ठंड की चपेट में..... छह की मौत
(BIHAR, India) बिहार-झारखण्ड सूबे में ठंड से छह लोगों की मौत हो गयी. गुरुवार को इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा. सबसे अधिक गया में न्यूनतम तापमान गिर कर चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि पटना में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक गिर गया. तापमान में आयी इस गिरावट से कंपकपी बढ़ गयी है. दरभंगा के बहादुरपुर थाने के ओझौल गांव में बुधवार की रात दो लोगों की मौत ठंड लगने से हो गयी. इनमें 55 वर्षीय महिंद्र सहनी व 18 वर्षीया पूजा कुमारी शामिल हैं. वहीं, दरभंगा सदर थाने के छपकी मुहल्ला निवासी शीला देवी और मधुबनी के बाबूबरही प्रखंड के तेंघरा गांव में 69 वर्षीय बौए लाल महतो की मौत ठंड से हो गयी. उधर, अररिया जिले में फारबिसगंज प्रखंड की डाक हरिपुर पंचायत वार्ड -13 के महादलित दलित टोले में ठंड की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो गयी. कुछ दिन पूर्व ही गांव के लोगों ने डीएम को आवेदन देकर कंबल की मांग की थी, लेकिन उन्हें कंबल नहीं मिला था. मौसम विभाग ने 11 व 12 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है. रांची और आसपास के इलाके में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है. नौ जनवरी को कांके का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. इस वर्ष का सबसे ठंडा दिन रहा. अधिकतम तापमान में भी गिरावट आयी.....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।