सैफई महोत्‍सव विवाद: सलमान खान के बचाव में उतरे शाहरूख
(India) वहीं, तमाम तरह की आलोचनाओं से घिरे बॉलीवुड स्टार सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने उत्तर प्रदेश सरकार के सैफई गांव में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में भाग लेने को न्यायोचित ठहराते हुए कहा कि वह चैरिटी के लिए था। शाहरूख ने सलमान का समर्थन करते हुए कहा कि मैं खबरों को देख और पढ़ रहा हूं और मीडिया के दृष्टिकोण को समझ रहा हूं। पर हम सभी कलाकार है और यह हमारा काम है। मेरा मानना है कि हर किसी मामले में बॉलीवुड और कलाकारों पर छिंटाकशी करना अनुचित है। गौर हो कि सैफई में कार्यक्रम को लेकर सलमान और माधुरी पहले ही सफाई दे चुके हैं। सलमान ने कहा कि जब भी मैं किसी जगह कार्यक्रम पेश या प्रमोशन के लिए जाता हूं तो मैं इसे हेल्थकेयर और शिक्षा के क्षेत्र में उस इलाके में रहने वाले लोगों की मदद करने के मौके के तौर पर देखता हूं। वहीं, माधुरी ने ट्वीट कर कहा था कि कलाकार और सैलिब्रिटी के तौर पर हम अपनी क्षमता का इस्तेमाल दूसरों की मदद करने में इस्तेमाल करने में विश्वास रखते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।