(Baswa, Dausa)
झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में दिनभर सर्द हवाओं और कोहरे का दौर जारी रहा। इससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। कोहरे के कारण यातायात पर भी असर पड़ा है। वहीं वाहन चालको को दिन में भी लाइट जला कर वाहन चलाने पड़ रहे हैं। सुबह से ही सर्द हवाओं और कोहरे के कारण लोग घर मे दुबकने के लिए मजबूर हैं। लोग ठंड से निजात पाने के लिए चाय काॅफी का इस्तेमाल कर रहे हैं। ठण्ड से निजात पाने के लिए कई लोगों ने अलाव का सहारा भी ले रखा है। दौसा जिले में सर्दी ने अपना रंग पूरी तरह से दिखा दिया है। इससे आमजन की मुसीबतें बढ़ गई हैं और दिनचर्या प्रभावित हो गई है। जिले के लालसोट और सिकराय सहित दौसा के किसानों को इस सर्दी के सितम ने बरबाद कर दिया है। इससे सरसों ओर गेहूं की फसल पूरी तरह खराब हो चुकी है। वहीं, कलेक्टर ने आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की छुट्टियां 11 जनवरी तक कर दी हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।