(India)
जस्टिस अशोक गांगुली के बाद सुप्रीम कोर्ट के एक और रिटायर्ड जज पर एक महिला लॉ इंटर्न ने यौन उत्पीडन का आरोप लगाया है। ये आरोप एक साल पहले रिटायर हो चुके जज पर लगा है। जज फिलहाल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के प्रमुख हैं। पीडित ने पिछले महीने शिकायत भी दर्ज कराई शिकायत में कहा गया है कि ये घटना मई 2011 की है जब वो सुप्रीम कोर्ट के जज थे। उस वक्त पीडित महिला उनके साथ इंटर्नशिप कर रही थी। एक बार उन्होंने महिला की पीठ के नीचे वाले हिस्से पर हाथ रखा था। इसके बाद एक और दिन जज ने पीडित के कंधे पर चूमा था। शिकायतकर्ता के मुताबिक ये घटना जज के अपने कमरे में हुई थी। यही नहीं शिकायतकर्ता का कहना है कि जज ने उसे अपने साथ यात्रा पर जाने को कहा। जज ने ये भी पूछा था कि क्या वो उनके साथ होटल में रुकना चाहेगी। पीड़ित महिला ने ये शिकायत सुप्रीम कोर्ट में हलफनामे के साथ दायर की थी। हालांकि कोर्ट ने जस्टिस एके गांगुली के मामले का हवाला देते हुए इस पर ध्यान देने से मना कर दिया था। जजों की बैठक में साफ किया गया था कि पूर्व जज के खिलाफ पेश आवेदन सुप्रीम कोर्ट के लिए स्वीकार करने लायक नहीं हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।