पिछले एक महीने से जालौर के दो दर्जन गांवों में पानी भरा हुआ है
(Ahore, Jalor) पिछले एक महीने से जालौर के दो दर्जन गांवों में पानी भरा हुआ है....लेकिन अभी तक प्रशासन और राज्य सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। ग्रामीण गांव के बाहर शरणार्थी कि तरह जिंदगी बसर कर रहे हैं। अब तक उनकी किसी ने सुध नहीं ली है....लेकिन अब हाईकोर्ट ने प्रसासन और राज्य सरकार पर नराजगी जताते हुए जवाब तलब किया है। हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीस दिनेश माहेश्वरी और वीके माथुर कि खंड पीठ ने जल संसाधन सचिव ,जालौर कलक्टर व् एसडीएम् से जवाब तलब किया है । एक महीने पहले नर्बदा नहर कि दीवार टूटने के चलते दो दर्जन गांवों में पानी घुस गया था। नहर में से पानी भरने से गांव वालों को आस पास में शरणार्थी कि तरह जिंदगी बसर करना पड़ रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।