झारखंड में बारिश के बाद पारा गिरा........कई जिलों में घना कोहरा......
(JHARKHAND, India) शनिवार को झारखंड के करीब सभी जिलों में बारिश हुई। कहीं छिटपुट तो कहीं जम कर पानी पड़ा। कई जिलों में घने कुहासे छाये रहे। पिछले 24 घंटे में गढ़वा का न्यूनतम तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम अधिकतम तापमान चतरा जिले में रिकॉर्ड किया गया। हजारीबाग में सर्वाधिक 7दशमलव 6 मिमी बारिश हुई।आज भी राजधानी सहित कई इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग को सोमवार को बादल छाये रहने और मंगलवार को मौसम खुला होने की उम्मीद है। मौसम खुला होने के बाद अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेसि के आसपास हो सकता है। बादल छाये रहने के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 10 से 23 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।