उत्तराखंड में भारी से भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी
(UTTARANCHAL, India) मौसम विभाग की चेतावनी के मददेनजर राज्य में आपदा की दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील चमोली के लामबगड़ और रूद्रप्रयाग में केदारनाथ क्षेत्रों में राज्य आपदा मोचन बल की टुकड़ियां भी तैनात कर दी गयी हैं । यहां स्थित मौसम केंद्र के निदेशक आनंद शर्मा द्वारा आज यहां जारी मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले तीन दिनों में उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर अपेक्षाकृत भारी से भारी बारिश होने की संभावना है । पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तराखंड में अगले तीन दिनों में ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी लेकिन उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, चम्पावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर अपेक्षाकृत भारी से भारी बारिश की संभावना है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।